
बहुजन समाज पार्टी को निचले स्तर तक करें मजबूत
कुर्था,एकसंवाददाता। साथ ही प्रदेश महासचिव राज कुमार राम, जिला परिषद सदस्य सह विधानसभा प्रभारी रंजन कुमार यादव, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, सुजीत सक्सेना, शेखर कुमार, बबलू कुमार, अनिल दास, कामेश्वर राम,...
कुर्था,एकसंवाददाता। कुर्था के डाकबंगला प्रांगण में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने की। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय बिहार प्रभारी एडवोकेट सुरेश राव मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश महासचिव राज कुमार राम, जिला परिषद सदस्य सह विधानसभा प्रभारी रंजन कुमार यादव, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, सुजीत सक्सेना, शेखर कुमार, बबलू कुमार, अनिल दास, कामेश्वर राम, वीरेंद्र राम, बुद्धवंशी जी एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में आगामी बीएलए प्रक्रिया, सदस्यता अभियान, संगठन की मजबूती एवं पार्टी के केंद्रीय मुख्य संयोजक आकाश आनन्द के 14 सितम्बर को कुर्था आगमन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए एडवोकेट सुरेश राव ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बीएलए टू प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें तथा आकाश आनन्द के कुर्था आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। वहीं जिला परिषद सदस्य सह विधानसभा प्रभारी रंजन कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को मज़बूत करने का निर्णय लिया। फोटो- 07 सितम्बर अरवल- 08 कैप्शन- कुर्था में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते बीएसपी पार्टी के केंद्रीय बिहार प्रभारी एडवोकेट सुरेश राव।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




