भाजपा की कार्यपद्धति ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति
सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदारी से उपयोग के बारे में दी विस्तृत जानकारी, डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत हुआ दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग

सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदारी से उपयोग के बारे में दी विस्तृत जानकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत हुआ दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग जहानाबाद, निज संवाददाता। भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत चंद्रिका पैलेस में 30 एवं 31 मई को दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
प्रशिक्षण वर्ग के समारोप सत्र में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं खनन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने हमारी कार्यपद्धति विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन अपनी सुदृढ़ विचारधारा के साथ-साथ अनुशासित एवं प्रभावी कार्यपद्धति के कारण बनी है। डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार उसकी कार्यप्रणाली होती है। भाजपा की कार्यपद्धति कार्यकर्ता आधारित है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ के समान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसेवा का केंद्र होता है। डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संघर्ष और सेवा दोनों को समान महत्व देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की कार्यपद्धति को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यकर्ता विकास पर प्रशिक्षण
समारोह सत्र के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। इसके पश्चात अरवल विधायक मनोज शर्मा ने कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं अपेक्षाएं विषय पर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का जीवन सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्रहित के मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया, नई तकनीक, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक वातावरण निर्माण विषय पर प्रशिक्षण देते हुए डिजिटल युग में सूचना के त्वरित एवं प्रभावी प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
वैचारिक सत्र
प्रशिक्षण वर्ग के वैचारिक सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. विजय सिन्हा ने सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंचनिष्ठा विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भाजपा की वैचारिक आधारशिला को समझाया। विधान पार्षद जीवन कुमार ने देश के समक्ष चुनौतियां : राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों का विश्लेषण प्रस्तुत किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ विभाग के संयोजक एवं मान्य अपेक्षित एवं अन्य अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 31 मई जेहाना- 11 कैप्शन- शहर स्थित निजी रेस्ट हाउस में रविवार को भाजपा केदो दिवसीय जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान गाते भाजपा नेता।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


