भाजपा कार्यकर्ताओं को नई रणनीति और संगठन की जिम्मेदारियों के बारे में देगी प्रशिक्षण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आज से ,भारतीय जनता पार्टी का “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” 30 एवं 31 मई को होगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आज से प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता होंगे शामिल जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता।
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी का “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” 30 एवं 31 मई को होगा। इसको लेकर पूरी तैयारियां की गयी है। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता एकत्र हो रहे हैं। भाजपा इस अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं को नई राजनीतिक रणनीति और संगठन की जिम्मेदारियों के बारे में प्रशिक्षण देगी। पार्टी का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना होगा। इस महाअभियान की सफलता को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार की अध्यक्षता में कार्य योजना समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रशिक्षण के लिए बनायी गयी कार्ययोजना पर चर्चा की गयी।
प्रशिक्षण वर्ग के विषय
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता, कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रथम सत्र का विषय “हमारा इतिहास एवं विकास” रहेगा, जिसके वक्ता विधायक संजीव चौरसिया होंगे। द्वितीय सत्र में “मीडिया विमर्श” विषय पर बिहार बाल श्रम संरक्षण आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह अपने विचार रखेंगे। तृतीय सत्र का विषय “विचार परिवार” होगा, जिसमें विधान पार्षद अनिल शर्मा जी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। चतुर्थ सत्र में “अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव संबोधित करेंगे। इसके उपरांत “बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी” विषय पर राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। अगले सत्र में “संगठन और सरकार में समन्वय एवं अपनी जिम्मेदारी, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सप्तम सत्र व्यावहारिक प्रशिक्षण पर आधारित होगा, जिसमें उत्साहवर्धक स्थलों का भ्रमण, सामाजिक विषयों का अध्ययन, मीडिया से जुड़ा व्यावहारिक सत्र, सरल ऐप का उपयोग, उत्तर संचालन एवं बूथ प्रबंधन में डाटा की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विधायक जनक सिंह विस्तृत चर्चा करेंगे। अष्टम सत्र का विषय “कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं अपेक्षाएं” रहेगा, जिसमें विधायक मनोज शर्मा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। नवम सत्र में “कार्य पद्धति” विषय पर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी अपने विचार रखेंगे। दसवें सत्र का विषय “सोशल मीडिया, मीडिया, नई तकनीक, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक प्रशिक्षण निर्माण” रहेगा, जिसके वक्ता भाजपा सोशल मीडिया के सहसंयोजक मनीष कश्यप होंगे। इसके उपरांत “सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंच निष्ठाएं” विषय पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बारहवें एवं समापन सत्र में “देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियां” विषय पर विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार अपने विचार रखेंगे।
फोटो- 29 मई जेहाना- 24 कैप्शन- शहर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को पंडिता दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की सफलता को लेकर बैठक करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


