भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
अरवल, निज संवाददाता।जहानाबाद जाने के क्रम में अरवल स्थित भगत सिंह चौक पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

अरवल, निज संवाददाता। जहानाबाद जाने के क्रम में अरवल स्थित भगत सिंह चौक पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने किया। स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा सदर विधायक संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और सेवा भाव के कारण विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव कुमार, जिला मंत्री नीतीश पासवान, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार, सह कार्यालय मंत्री संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष चंदन खत्री, अरवल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, नगर महामंत्री प्रशांत मिश्रा, मिथिलेश पासवान, विकास यादव आदि उपस्थित रहे। फोटो- 30 मई अरवल- 28 कैप्शन-अरवल में शनिवार को औरंगाबाद जाने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्षसंजय सरावगी स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


