संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों युवक
जहानाबाद में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। रामाधार सिंह ने कहा कि आज संविधान, लोकतंत्र और आजादी संकट में हैं। 78 साल बाद भी गरीबों को जमीन नहीं मिल रही है। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे और लरसा गांव में मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जहानाबाद। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास उपस्थित होकर इन्हें माल्यार्पण किया। इस मौके पर माले के राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह ने कहा आज हम इनका जन्मदिन ऐसे समय में मना रहे हैं जब देश के अंदर संविधान लोकतंत्र और आजादी एक संकट के दौर से गुजर रहा है। संविधान, लोकतंत्र तथा आजादी जिसकी परिकल्पना बाबा साहब ने की थी, इस पर खतरा है। आजादी के 78 साल बाद भी गरीबों के दरवाजे पर मुक्ति का पैगाम नहीं पहुंच सका। आज उन्हें सर ढकने के लिए थोड़ी सी जमीन भी सबको मुहैया नहीं है। कार्यक्रम में भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार, राज्य कमेटी के सदस्य रविंद्र कुमार, जिला कमेटी सदस्यों में मुकेश पासवान, उदय कुमार के साथ-साथ इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक डॉक्टर धनंजय कुमार, नौजवान सभा के जिला कमेटी सदस्य नीतीश कुमार, नगर कमेटी के सदस्य ग़रीबन दास आदि मौजूद थे।
सदर प्रखंड के लरसा गांव में मार्च निकालते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया, जिसका नेतृत्व भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्य तथा जहानाबाद प्रखंड के सचिव हसनैन अंसारी ने किया। घोसी बाजार में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


