बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर भाजपा ने पाठ्य सामग्री बांटी

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

जहानाबाद। वहीं जहानाबाद भाजपा ने लगभग 500 बूथों पर बाबा साहेब के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किया। शेष बूथों पर 19 अप्रैल तक पुष्पांजलि का कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। इसकी जानकारी भाजपा जिला महामंत्री...

बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर भाजपा ने पाठ्य सामग्री बांटी

जहानाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिले में आठ जगहों पर एक दिन पहले स्वच्छता अभियान चलाकर दीपोत्सव का कार्यक्रम चलाया। वहीं जहानाबाद भाजपा ने लगभग 500 बूथों पर बाबा साहेब के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किया। शेष बूथों पर 19 अप्रैल तक पुष्पांजलि का कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। इसकी जानकारी भाजपा जिला महामंत्री ने दी। उन्होंने बताया कि दक्षिणी स्थित बालिका छात्रावास में अपने वर्ग की अव्वल छात्राओं को जिला भाजपा की ओर से पठन पाठन की सामग्री दी गई। इस कार्यक्रम में जहानाबाद भाजपा के प्रभारी राजेश चन्द्रवंशी, जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार एवं जिला मंत्री मनोज पासवान के साथ बालिका विद्यालय के प्राचार्य धनंजय भी उपस्थित रहे।

वहीं अम्बेडकर नगर जहानाबाद में छात्र छात्राओं के बीच भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुनम कुमारी द्वारा पठन पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजेश चन्द्रवंशी, जिलाध्यक्ष थीरज कुमार, जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार एवं अनिल ठाकुर, जिला मंत्री मनोज पासवान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमृत वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुनम कुमारी, रेणु देवी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। फोटो- 14 अप्रैल जेहाना- 02 कैप्शन- शहर के दक्षिणी स्थित बालिका छात्रावास में मंगलवार को बच्चों के बीच पाठय सामग्री वितरण करते भाजपा नेता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।