कुर्था मंडल में मना भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस
कुर्था, निज संवाददाता। जिला मंत्री सह विधानसभा प्रभारी राहुल वत्स ने समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।

कुर्था, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के 47 वां स्थापना दिवस के अवसर पर कुर्था मंडल में मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। जिला मंत्री सह विधानसभा प्रभारी राहुल वत्स ने समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास, विचारधारा एवं उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में संगठन विस्तार पर भी विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में कुर्था मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामाशीष दास, मंडल महामंत्री संजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रंजन कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाला शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय कुमार दारोगा, पंचायत अध्यक्ष युगल किशोर पाठक, मंडल कोषाध्यक्ष भगवान प्रसाद, उपेंद्र यादव सहित सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठन कार्यों को गांव चलो अभियान सहित संगठन कार्यों को पूरी निष्ठा से करने का संकल्प लिया। फोटो- 06 अप्रैल अरवल- 22 कैप्शन- अरवल के कुर्था में भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के संस्थापक सदस्यों के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


