अस्पतालों में लू व हिट वेव निपटने के लिए मुकम्मल करें व्यवस्था

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

वार्ड में ऐसी एवं कूलर सहित दवाई की पर्याप्त उपलब्धता रखें, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के वरीय सलाहकार डॉ जीवन कुमार की उपस्थिति में हीट वेव (लू) की तैयारी की समीक्षा की गयी।

अस्पतालों में लू व हिट वेव निपटने के लिए मुकम्मल करें व्यवस्था

वार्ड में ऐसी एवं कूलर सहित दवाई की पर्याप्त उपलब्धता रखें जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स का करें गठन हिट वेव व लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का दिया गया सलाह जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के वरीय सलाहकार डॉ जीवन कुमार की उपस्थिति में हीट वेव (लू) की तैयारी की समीक्षा की गयी। जिसमें लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, व अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

तैयारी की समीक्षा

समीक्षा के क्रम में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरीय सलाहकार द्वारा जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स के गठन करने एवं कार्यशाला आयोजन कर हिट वेव व लू से लोगों को जागरूक करने का सलाह दिया गया। अपर समाहर्ता राजस्व अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में स्वास्थ विभाग द्वारा लू व हिट वेव की तैयारी जैसे अस्पताल में ऐसी एवं कूलर सहित प्रतिबद्ध वार्ड, दवाई की उपलब्धता के संबंध में जायजा लेते हुए अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने को कहा गया।

पशुपालन विभाग के निर्देश

साथ ही, पशुपालन विभाग को पांच कैटल ट्रफ को जल्द सुचारू करने का निर्देश दिया गया जिससे मवेशियों के लिए पेयजल व्यस्था की जा सके। हिट वेब(लू) से बचाव के लिए अधिक के अधिक लोगों को जागरूक करने के संबंध में विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार के साथ साथ विधालयों में लू जागरूक अभियान को गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अधिकारीयों की बैठक

लू संबंधित जिला आपदा शाखा में कार्यालय जिला नियंत्रण कक्ष को भी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा तापमान जानकारी आम जन तक पहुंचाने का सुझाव दिया गया जिससे कि आम नागरिक दिन के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और विभागीय लू दिशा निर्देश का पालन करें। समीक्षा बैठक के बाद आपदा प्रबंधन टीम द्वारा हीट वेव (लू) से संबंधित तैयारियों का आकलन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काको का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने हीट स्ट्रोक वार्ड, ओपीडी, आईपीडी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

आवश्यक कार्य योजना

इस क्रम में काको के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के साथ विस्तृत समीक्षा भी की साथ ही साथ हीट वेव से निपटने के लिए कार्य योजना भी प्रस्तुत की गई। निरीक्षण के बाद आपदा विभाग की टीम ने हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग जहानाबाद द्वारा की गई तैयारियों की सराहना की। टीम ने उपलब्ध संसाधनों, व्यवस्थाओं एवं चिकित्सकीय तत्परता को संतोषजनक बताते हुए इसे एक सकारात्मक पहल बताया। उक्त निरीक्षण में जिला सहायक आपदा पदाधिकारी रितिक रौशन, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट आलोक कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काको के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुभाष प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक लाल बाबू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। फोटो- 30 अप्रैल जेहाना- 19 कैप्शन- हीट वेव व लू की तैयारी की समीक्षा को लेकर गुरूवार को हीट वेव वार्ड का निरीक्षण करते अधिकारी।

सामान्य प्रश्न

बिहार में हीट वेव की तैयारी की समीक्षा कब की गई?
हीट वेव (लू) की तैयारी की समीक्षा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के वरीय सलाहकार डॉ जीवन कुमार की उपस्थिति में की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।