संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट हों लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

जहानाबाद, नगर संवाददाता। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार बड़े गोपनीय तरीके से संविधान के उद्देशिका से धर्मनिरपेक्ष व समाजवादी शब्द को व्यावहारिक तौर पर हटाने का कार्य कर रही है।एसआईआर के तहत...

संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट हों लोग

जहानाबाद, नगर संवाददाता। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत जहानाबाद जिला मुख्यालय में माले द्वारा संविधान संकल्प मताधिकार रक्षा दिवस मनाया गया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार बड़े गोपनीय तरीके से संविधान के उद्देशिका से धर्मनिरपेक्ष व समाजवादी शब्द को व्यावहारिक तौर पर हटाने का कार्य कर रही है। एसआईआर के तहत देश भर में करोड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटने का सिलसिला जारी है। जहानाबाद में कार्यकर्ताओं ने भाकपा माले कार्यालय से अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए नारा लगाते हुए काको रोड होते हुए काको मोड पर पहुंचकर सभा की।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय ध्वज को सलाम किया तथा संविधान लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया। रैली व सभा का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव रामाधार सिंह, माले जिला कमेटी सदस्य वशी अहमद, प्रदीप कुमार, मुकेश पासवान के साथ-साथ इंकलाबी नौजवान सभा के जिला कमेटी के सदस्य बसंत कुमार, बिट्टू कुमार, खेत ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ता रामानुज प्रसाद तथा गरीवन दास कर रहे थे। फोटो- 25 जनवरी अरवल- 19 कैप्शन- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर में मार्च निकालते माले नेता व कार्यकर्ता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।