प्रारंभिक स्कूलों में नामांकन अभियान में जुटा शिक्षा विभाग

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

जहानाबाद, नगर संवाददाता।बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर 1 अप्रैल से शुरू हुए 30 दिवसीय राज्यव्यापी नामांकन अभियान को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में है। लक्ष्य साफ है-पोषक...

प्रारंभिक स्कूलों में नामांकन अभियान में जुटा शिक्षा विभाग

जहानाबाद, नगर संवाददाता। नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही जिले में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर 1 अप्रैल से शुरू हुए 30 दिवसीय राज्यव्यापी नामांकन अभियान को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में है। लक्ष्य साफ है-पोषक क्षेत्र का एक भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहे। अभियान के तहत स्कूलों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, टोला सेवक और विकास मित्र की संयुक्त टीम बनाकर घर-घर सर्वे कराया जा रहा है।

छह वर्ष पूरा कर चुके या अगले छह महीने में छह वर्ष के होने वाले बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में नामांकन सुनिश्चित कराने पर विशेष फोकस है। आंगनबाड़ी केंद्रों से भी बच्चों को स्कूलों में शिफ्ट कराने की जिम्मेदारी तय की गई है। जिले में महादलित टोला और कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए अलग से रणनीति बनाई जा रही है ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए। स्कूलों में नामांकन के दौरान अभिभावकों के लिए बैठने, पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा कर आकर्षक बनाने, रंगोली और तोरणद्वार से स्वागत करने पर भी जोर है, ताकि अभिभावकों का भरोसा बढ़े। हर प्रधानाध्यापक को अपने-अपने पोषक क्षेत्र की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने कहा कि नामांकन अभियान को मिशन मोड में चलाया जा रहा है। हर प्रधानाध्यापक और शिक्षक को अपने-अपने पोषक क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। अभियान के बाद सभी स्कूलों से प्रमाण-पत्र लिया जाएगा कि उनके क्षेत्र में एक भी बच्चा अनामांकित नहीं है। अभियान के समापन के बाद प्रखंड और जिला स्तर पर समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर बच्चा स्कूल तक पहुंचे। फोटो- 08 अप्रैल जेहाना- 08 कैप्शन- शहर स्थित शिक्षा कार्यालय भवन।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।