Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBihar s CPI ML Protests Against Bulldozer Raj and Corruption Demands Rights for the Poor
सरकार बुल्डोजर से गरीबों का घर तोड़ने की कार्रवाई बंद करे : महानंद

सरकार बुल्डोजर से गरीबों का घर तोड़ने की कार्रवाई बंद करे : महानंद

संक्षेप:

आज सूबे की सरकार में अपराधियों, भ्रष्टाचारियों का बोल बाला है, पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन होते हीं भाजपा का बुल्डोजर गरीबों के घर पर चलने लगा।

Dec 03, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

आज सूबे की सरकार में अपराधियों, भ्रष्टाचारियों का बोल बाला है गरीबों के अधिकार पर हो रहे हमले के खिलाफ भाकपा माले सड़क पर जोरदार आंदोलन करेगी अरवल, निज संवाददाता। भाकपा माले द्वारा बुल्डोजर राज के खिलाफ बुधवार को जिला पदाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य कॉमरेड सुरेन्द्र शाह ने की। इस मौके पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन होते हीं भाजपा का बुल्डोजर गरीबों के घर पर चलने लगा। नालंदा के शिवनंदन नगर, समस्तीपुर, पटना के दुल्हन बाजार सहित बिहार के कई गांव और बाजारों में भाजपा ने बुल्डोजर चलाकर गरीबों का घर और दुकान तोड़ने का काम किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गरीबों को सरकार ने पांच डिसमिल जमीन नहीं दे सकी। ऐसे में आखिर गरीब, भूमिहीन लोग कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज बिहार अपराधियों, भ्रष्टाचारियों का बोल बाला है। बुल्डोजर राज के खिलाफ भाकपा माले सड़क से सदन तक आंदोलन करते रही है एक बार फिर भाकपा माले संविधान, लोकतंत्र, ओर बिहार के गरीबों के अधिकार पर हो रहे हमले के खिलाफ भाकपा माले सड़क पर जोरदार आंदोलन करेगी। भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव, भाकपा माले पूर्व विधायक महानंद सिंह, भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य रविन्द्र यादव, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य त्रिभुवन शर्मा, किसान नेता रामकुमार वर्मा, जिला परिषद सदस्य महेश यादव, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य शाह शाद, जिला कमिटी सदस्य देवमंदिर सिंह, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य गणेश यादव, ख़भैनी पंचायत के पूर्व मुखिया विजय पासवान, भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य सिद्धनाथ ठाकुर, प्रखंड कमिटी सदस्य सूरजदयाल चंद्रवंशी, चंद्रभूषण चंद्रवंशी सहित दर्जनों माले नेताओं ने धरना को संबोधित किया। फोटो- 03 दिसंबर अरवल- 23 कैप्शन- अरवल में बुधवार को सरकार के खिलाफ आयोजित धरना को संबोधित करते भाकपा-माले नेता सह पूर्व विधायक महानंद सिंह।