किशोर कुणाल के निधन से पूरे बिहार को लगा है गहरा सदमा
अरवल, हिन्दुस्तान टीम।वहीं भारतीय जनता पार्टी अरवल जिला मंत्री राहुल वत्स ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किशोर कुणाल के निधन से पूरे बिहार को गहरा सदमा लगा है।

अरवल, हिन्दुस्तान टीम। बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल के निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। पूर्व विधायक चितरंजन कुमार ने कहा कि किशोर कुणाल का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं भारतीय जनता पार्टी अरवल जिला मंत्री राहुल वत्स ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किशोर कुणाल के निधन से पूरे बिहार को गहरा सदमा लगा है। किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ एक धर्म पारायण व्यक्तित्व थे। उन्होंने गरीब गुरुवा की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन को समर्पित कर दिया था। शोक व्यक्त करने वाले में जिला महामंत्री रामाशीष दास, मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाला शर्मा, मंडल मंत्री संजय कुमार, आशुतोष पांडे, मंडल कोषाध्यक्ष भगवान प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता रहे। दुख व्यक्त करने वालों में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, ज्योति रंजन, अभय गुप्ता, गौतम कुमार, शंकर सहनी, जितेंद्र अंगद आदि शामिल हैं। इधर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पासवान, जिला भाजपा मंत्री मीरा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, नव नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत यादव, जदयू के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, शिक्षाविद डॉक्टर परमानंद सिंह, प्रोफेसर नरेंद्र सिंह चुन्नू ,डॉक्टर कौशलेंद्र नारायण, आलोक यादव, राजद नेता सुनील कुमार यादव, किसान नेता गोरख सिंह, जदयू व्यवसायिक मंच के वीरेंद्र कुमार गुप्ता आदि ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।