प्रभारी मंत्री ने महुआबाग में चल रहे धार्मिक आयोजन में हुए शामिल
अरवल, निज संवाददाता। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री सह अरवल जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश सोमवार की रात में रामनवमी पूजा में महुआ बाग पहुंचे।

अरवल, निज संवाददाता। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री सह अरवल जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश सोमवार की रात में रामनवमी पूजा में महुआ बाग पहुंचे। जहां पर मां दुर्गा के पूजा अर्चना किये एवं बिहार के जनता के लिए अमन जैन तरक्की के लिए मां दुर्गा के पूजा अर्चना किया एवं मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार के द्वारा प्रभारी मंत्री को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने रामनवमी समिति के इस तरह के कार्यक्रम आयोजन करने के लिए बधाई दिया एवं कहा कि इस तरह के भक्ति पूर्ण आयोजन से आपसी एकता एवं भक्ति पूर्ण माहौल कायम होता है।
उन्होंने कहा कि रामनवमी की पूजा महोत्सव चल रहा है एवं सभी लोग शांति बनाकर इस महोत्सव को संपन्न कराने का काम करेंगे। इस मौके पर रालोमो के जिला अध्यक्ष रविंद्र राम, लोजपा रामविलास पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, रालोमो के युवा जिला अध्यक्ष सोनू गुप्ता सहित एनडीए के कई नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे। फोटो- 24 मार्च अरवल- 20 कैप्शन- अरवल के महुआ बाग में आयोजित धार्मिक आयोजन में पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत करते प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


