महादलित परिवारों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया सुअर

Mar 02, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

काको ,निज संवाददाता। अधिकारियों ने लाभार्थियों को नियमित देखभाल एवं सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी, ताकि वे इस योजना का पूरा लाभ उठा सके।

महादलित परिवारों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया सुअर

काको ,निज संवाददाता। प्रखंड के उत्तरसेरथु पंचायत अंतर्गत लटनपट्टी गांव में सोमवार को बिहार सरकार की सुअर विकास योजना के तहत महादलित परिवारों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर सुअर का वितरण किया गया। इस योजना के तहत कुल दस चयनित परिवारों को एक मेल एवं दो फीमेल सुअर प्रदान किए गए, जिससे वे स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें। अधिकारियों ने लाभार्थियों को नियमित देखभाल एवं सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी, ताकि वे इस योजना का पूरा लाभ उठा सके। भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सुअर पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लाभार्थियों में सुजीत कुमार, सीमा कुमारी, राहुल मांझी, लक्ष्मण मांझी, गीता देवी समेत कुल दस परिवार शामिल हैं। सभी को विधिवत कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुअर उपलब्ध कराए गए। पशुपालन विभाग की ओर से लाभार्थियों को पशुओं के रख-रखाव, टीकाकरण एवं संतुलित आहार के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी विनय कुमार, एपीओ रानी कुमारी, कृष्णा प्रसाद सहित कई पशुकर्मी उपस्थित थे। फोटो- 02 मार्च जेहाना- 22 कैप्शन- काको प्रखंड के उत्तरसेरथु पंचायत अंतर्गत लटनपट्टी गांव में सोमवार को महादलित परिवार के बीच सुअर का वितरण करते पशुपालन विभाग के अधिकारी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।