छात्रों को दी गई आग से बचाव की जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

जहानाबाद, निज संवाददाता। विभिन्न गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से छात्रों और कर्मचारियों को आग से सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई।

छात्रों को दी गई आग से बचाव की जानकारी

जहानाबाद, निज संवाददाता। बिहार अभियंत्रण सेवा के पर्यवेक्षकों द्वारा सरकारी अभियांत्रिकी महाविद्यालय में विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर का उद्देश्य आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विभिन्न गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से छात्रों और कर्मचारियों को आग से सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई। एनएसएस अधिकारी श्री कुमार और सहायक प्राध्यापक प्रसून कुमार एवं प्रेम कुमार के मार्गदर्शन में इस शिविर का संचालन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।