बिहार का नेतृत्व युवा नेता तेजस्वी को सौंपने को जनता तैयार : राही
जहानाबाद के राजद उपाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन राही ने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के शासन से ऊब चुकी है। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। राजद का चुनाव...

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन राही ने यहां कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासन से ऊब चुकी है। उनके शासन में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया। अब यहां की जनता युवा नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के हाथों में बिहार की सत्ता सौंपने को तैयार है। हर घर रोजगार पाने और बदहाली से उबरने की आस लगाए हैं। जहानाबाद शहर के पटना - गया रोड ईदगाह के समीप शालीमार रेस्ट हाउस में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी राहुल कुमार के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर उन्होंने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि वे गांवो में जाकर लोगों से संपर्क साधने के काम तेज करेंगे और प्रत्याशी राहुल कुमार के लिए वोट मांगेंगे। दावा किया कि भारी मतों से यहां राजद की जीत होगी। इस मौके पर राजद के जिला प्रवक्ता डॉ शशिरंजन ऊर्फ पप्पू यादव, सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव, वार्ड पार्षद संजय यादव लालसे, बैकुंठ यादव, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल पासवान आदि मौजूद थे। फोटो- 26 अक्टूबर जेहाना- 22 कैप्शन- जहानाबाद शहर में महागठबंधन प्रत्याशी राहुल कुमार के चुनाव कार्यालय का उद्ष्घाटन करते राजद नेता व अन्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




