Jahanabad News: बारा पैक्स के मतदान केंद्र का स्थानांतरण, सामुदायिक भवन में होगा मतदान

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता।बारा पैक्स के मतदान केंद्र के स्थानांतरण को लेकर जिला प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है।

Jahanabad News: बारा पैक्स के मतदान केंद्र का स्थानांतरण, सामुदायिक भवन में होगा मतदान

Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। बारा पैक्स के मतदान केंद्र के स्थानांतरण को लेकर जिला प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है। पूर्व में मतदान केंद्र उच्च विद्यालय नरही में निर्धारित किया गया था। आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद अब मतदान केंद्र को नरही गांव स्थित सामुदायिक भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी निशा कुमारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के पत्रांक 2003, दिनांक 21 अगस्त 2026 तथा ग्राम पंचायत बारा की मुखिया रिभा कुमारी द्वारा दिए गए परिवाद पत्र के आलोक में जिला पदाधिकारी ने संयुक्त जांच टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी थी।

जांच दल ने पूर्व निर्धारित मतदान केंद्र उच्च विद्यालय नरही को बदलकर नरही स्थित सामुदायिक भवन में मतदान केंद्र बनाए जाने की अनुशंसा की। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पदाधिकारी ने मतदान केंद्र को सामुदायिक भवन में स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का संबंधित आदेश प्रखंड कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया गया है, ताकि संबंधित लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: बारा पैक्स के मतदान केंद्र का स्थानांतरण, सामुदायिक भवन में होगा मतदान