
कार्यकर्ता ही पार्टी के होते हैं रीढ़ : सहकारिता मंत्री
अरवल, निज संवाददाता।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गुड्डू चंद्रवंशी ने की। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अरवल, निज संवाददाता। बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री बनने के बाद एमएलसी डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी का अरवल भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में स्वागत अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अरवल विधानसभा विधायक मनोज कुमार ने मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का अंग वस्त्र और गुलदस्ता से स्वागत अभिनन्दन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गुड्डू चंद्रवंशी ने की। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने आभार एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही उनके स्नेह आशीर्वाद से ही आज इस सम्मान के लायक मैं बन पाया हूं।
जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार का गठन हो चुका है और राज्य में दोगुनी ताकत के साथ लगातार विकास होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भास्कर कुमार, पूर्व जिला महामंत्री चंद्रभूषण चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, ज्योति रंजन कुमार, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिन्हा, संजीत सिंह, विधानसभा प्रभारी राहुल वत्स, चन्दन खत्री, भरत यादव, सुधीर कुमार, सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो- 15 दिसंबर अरवल- 12 कैप्शन- अरवल भाजपा कार्यालय में सोमवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में उपस्थित सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी व अरवल विधायक मनोज कुमार व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




