
निर्वाचन से संबंधित कम्युनिकेशन प्लान ससमय तैयार करें
स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने को लेकर दिए गए निर्देश , बैठक के क्रम में मीडिया/एमसी एण्ड एमसी कोषांग, जिला संचार योजना, वोटर हेल्प लाईन/शिकायत, समाधान एवं ईएसएमएस रिपोर्टिंग...
स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने को लेकर दिए गए निर्देश अरवल, निज प्रतिनिधि। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के सफल संचालन हेतु स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने को लेकर अपर समाहर्ता सईदा खातुन द्वारा सभी सेल के वरीय नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के क्रम में मीडिया/एमसी एण्ड एमसी कोषांग, जिला संचार योजना, वोटर हेल्प लाईन/शिकायत, समाधान एवं ईएसएमएस रिपोर्टिंग सेल के तहत सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं सभी संबंधित कर्मियों को साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं सहयोगी पदाधिकारी/ कर्मियों को कहा गया कि निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सूचना तैयार कर तथा ईवीएम के व्यापक प्रचार प्रसार कर आम मतदाताओं को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जागरूक करेंगे।

साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ग्रुपों पर आचार संहिता के उलंघन से संबंधित खबरों पर पैनी नजर रखेंगे। मीडिया प्रतिनिधियों को मतदान एवं मतगनणना के प्राधिकार पत्र ससमय निर्गत कराने हेतु निदेशित किया गया। वोटर हेल्प लाईन/शिकायत, समाधान एवं अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं सहयोगी पदाधिकारी, कर्मियों को निर्वाचन से संबंधित वोटर हेल्पलाईन नं- 1950 एवं टॉल फ्री नं 18003451634 पर प्राप्त शिकायत कर्ता/सूचना प्राप्त कर्ता से संबंधित सभी विविरणी उचित प्रविष्टि पंजी में संधारण कर तथा प्राप्त कॉलों की दैनिक विवरणी विहित प्रपत्र में तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रतिदिन ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। ईएसएमएस रिपोर्टिंग सेल के नोडल पदाधिकारी एवं सहयोगी पदाधिकारी/ कर्मियों को निर्वाचन से संबंधित निर्वाचन अवधि के दौरान इंटरसेप्ट किये जाने वाले कैश, शराब, ड्रग इत्यादि से संबंधित रिपोर्टिंग करेंगे ताकि स्वच्छ, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराया जा सके। जिला संचार योजना कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं सहयोगी पदाधिकारी/कर्मियों को कहा गया कि निर्वाचन से संबंधित कम्युनिकेशन प्लान तैयार करेंगे तथा निर्वाचन विभाग द्वारा दिये गये लिंक पर सूचनाओं की प्रविष्टि ससमय करना सुनिश्चित करेंगे। फोटो- 17 अक्टूबर अरवल- 15 कैप्शन- अरवल स्थित कार्यालय में चुनाव को लेकर शुक्रवार को सभी सेल के वरीय नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक करती एडीएम सईदा खातून।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




