Jahanabad News: पैक्स चुनाव को लेकर शस्त्र जमा कराने का निर्देश
Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की अधिसूचना के अनुसार दोनों पैक्स के लिए मतदान एवं मतगणना 1 सितंबर को निर्धारित है।

Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। कुर्था प्रखंड की सचई एवं बारा पैक्स के निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था की तैयारी तेज कर दी है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की अधिसूचना के अनुसार दोनों पैक्स के लिए मतदान एवं मतगणना 1 सितंबर को निर्धारित है। बारा पैक्स निर्वाचन क्षेत्र को विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील मानते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में लाइसेंसी शस्त्र एवं कारतूस जमा कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए अंचल अधिकारी कुर्था को शस्त्रों के भौतिक सत्यापन के लिए दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष कुर्था को क्षेत्र के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को व्यक्तिगत नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है।
संबंधित लोगों को 29 अगस्त तक अपने शस्त्र एवं कारतूस का भौतिक सत्यापन कराने तथा उन्हें चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक जमा रखने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न होने के बाद जमा किए गए शस्त्रों को नियमानुसार 3 सितंबर को विमुक्त किया जाएगा। प्रशासन ने सभी लाइसेंसधारियों से निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूरी कर चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।


