Jahanabad News: स्काउट और गाइड का हुआ प्रवेश सोपान प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक आशुतोष रंजन के द्वारा किया गया।

Jahanabad News: स्काउट और गाइड का हुआ प्रवेश सोपान प्रशिक्षण

Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता भारत स्काउट और गाइड अरवल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रवेश सोपान प्रशिक्षण का समापन उत्क्रमित उच्च विद्यालय धमौल में सोमवार को हो गया। कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक आशुतोष रंजन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण कुमार सुमन ने कहा कि भारत स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण से विद्यालय के छात्र -छात्राओं में देश प्रेम अनुशासन एवं जीवन जीने की कला का विकास होता हैं। छात्र-छात्राओं को भारत सरकार की नौकरियों में एवं उच्च शिक्षण संस्थान की नामांकन में भारत स्काउट और गाइड के प्रमाण पत्र पर वेटेज दिया जाता है।

कार्यक्रम में उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रह्मा नन्द मण्डल, शिक्षक निखिल कुमार विवेक कुमार प्रीति कुमारी के साथ सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: स्काउट और गाइड का हुआ प्रवेश सोपान प्रशिक्षण