ग्रामीण आर्थिक समृद्धि के लिए प्रयास करें बैंक
मखदुमपुर, निज संवाददाता। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रखंड के बैंकों का सीडी रेसीओ काफी कम है।

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में बैंकर्स समिति की बैठक का आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रखंड के बैंकों का सीडी रेसीओ काफी कम है। इसका मतलब की बैंक आमदनी से काफी कम लोगों को ऋण दे रही है।
बैठक में चर्चा
सभी बैंकों को अपने पोषण क्षेत्र में सीडी रेसीओ सुधारने का निर्देश दिया गया। इसके तहत जरूरतमंद लोगों को लोन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ताकि बेरोजगार युवा अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें। इसके लिए सप्ताह में एक दिन अपने बैंक परिसर में कैंप आयोजित कर सकते हैं। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि को शामिल किया जा सकता है। प्रखंड के बैंकों के द्वारा किसानों को केसीसी काफी कम दिया गया है। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। ताकि वह अपनी जरूरत के कृषि सामग्री खरीदने में इसका उपयोग कर सकें।
बैंक प्रतिनिधियों की अपील
Bडीओ ने सभी बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए। क्योंकि हमारे पास प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं जो बैंकों के व्यवहार की आलोचना करते हैं। इस मौके पर अग्रणी बैंक प्रबंधक रजनीकांत ने कहा कि बैंक ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए बैंक और ग्राहकों के साथ समन्वय जरूरी है ।
बैठक में उपस्थित
बैठक में नाबार्ड के विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार, जीविका बीपीएम मनोज कुमार एवं प्रखंड के सभी 19 बैंकों के प्रबंधक उपस्थित थे। फोटो- 15 मई जेहाना- 01 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बैंकर्स समिति की बैठक में उपस्थित बीडीओ मृत्युंजय कुमार व अन्य।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


