
प्रखंड मुख्यालय के निकट खुलेगी पीएनबी की मित्र शाखा
करपी, निज संवाददाता।बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जयनाथ कुमार झा, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड रजनीकांत सिंह, निदेशक आरसेटी नवीन कुमार, संजीवनी विकास फाउंडेशन के कॉर्डिनेटर प्रेम प्रकाश मिश्रा सहित...
करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को बैंकर्स समिति की प्रखंडस्तरीय बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने की। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जयनाथ कुमार झा, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड रजनीकांत सिंह, निदेशक आरसेटी नवीन कुमार, संजीवनी विकास फाउंडेशन के कॉर्डिनेटर प्रेम प्रकाश मिश्रा सहित प्रखंड क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक एवं बिहार ग्रामीण बैंक के सभी प्रबंधक उपस्थित हुए।अधिकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ ऋण वसूली, ऋण जमा में छूट के साथ सेटलमेंट, नया ऋण, खाता खोलने से संबंधित विषयों पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि शिविर के माध्यम से बेहतर छूट प्रदान करते हुए ऋणधारकों को ऋण जमा करने का मौका उपलब्ध कराया जा रहा है।
इधर विद्यालयों में छात्र छात्राओं को खाता खोलने के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।बीडीओ ने कहा कि प्रखंड कार्यालय स्तर से भी ऋण धारकों को शिविर में पहुंचकर छूट का लाभ उठाते हुए ऋण जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के निकट में जल्द ही पीएनबी के मित्र शाखा का उद्घाटन किया जाएगा, जो इस क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा प्रदान करेगा। फोटो- 19 नवम्बर अरवल- 06 कैप्शन- वंशी प्रखंड कार्यालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित बैंकर्स समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी व बैंक प्रबंधक।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




