
महिलाओं के खिलाफ हिंसा हो तो आवाज को करें बुलंद
लोगों को जागरूक कर लैंगिक भेद भाव को समाप्त करने की जरूरत, लिंग अधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय सक्रियता अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अरवल में जागरूकता...
लोगों को जागरूक कर लैंगिक भेद भाव को समाप्त करने की जरूरत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अरवल, निज प्रतिनिधि। लिंग अधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय सक्रियता अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अरवल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर इसका शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक विनय प्रताप के द्वारा उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि उन्हें हिंसा के विरुद्ध कैसे अपनी रक्षा करनी है। हमारे समाज में व्याप्त इस कुरीति के खिलाफ लोगों को जागरूक कर लैंगिक भेद भाव को समाप्त करना है। हर मानव सम्मान, सुरक्षा और गरिमा का हकदार है।
उपस्थित केंद्र प्रशासक शिंपू कुमारी के द्वारा लोगों को बताया गया कि हिंसा को सहते हुए चुप्पी साधना इसे और बढ़ावा देता है। इसलिए किसी के साथ भी हिंसा हो तो चुप्पी नहीं साधे बल्कि इसके खिलाफ आवाज को बुलंद करना है। इसके लिए 181 पर कॉल किया जा सकता है। जिला स्थित वन स्टॉप सेंटर पर भी इसकी शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा महिला थाना, 112 टॉल फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। वहीं उपस्थित परामर्शी प्रिया कुमारी के द्वारा बताया गया कि यह हिंसा केवल शारीरिक चोट तक सीमित नहीं है। इसमें मानसिक उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, आर्थिक नियंत्रण, भेदभाव और कई हानिकारक सामाजिक प्रथाएँ शामिल हैं। इसकी जड़ में एक ही बात छिपी होती है, लैंगिक असमानता। इस कार्यक्रम में उपस्थित वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ कविता सिंह के द्वारा लोगों को महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा वन स्टॉप सेंटर, जिला महिला सशक्तिकरण हब, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, शक्ति सदन इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। मौके पर स्कूल के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक, शिक्षका एवं विद्यालय के अन्य बच्चे उपस्थित रहे। फोटो- 25 नवम्बर अरवल- 10 कैप्शन- अरवल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में आयोजित जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शामिल बच्चियां।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




