परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए करें जागरूक
घोसी, निज संवाददाता। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि नसबंदी अस्थाई और अस्थाई दोनों तरीके का साधन मौजूद है और यह सुविधा रेफरल अस्पताल घोसी में उपलब्ध कराई जाएगी।

घोसी, निज संवाददाता। घोसी प्रखंड के निजी सभागार में शनिवार को आंगनबाड़ी सेविका, जीविका एवं आशा कार्यकर्ताओं का एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने बताया कि अपने-अपने क्षेत्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत इलाके में लोगों को नसबंदी को लेकर जागरूक करें। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि नसबंदी अस्थाई और अस्थाई दोनों तरीके का साधन मौजूद है और यह सुविधा रेफरल अस्पताल घोसी में उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्थाई साधन जैसे अंतरा इंजेक्शन कंडोम इसी पल्स आईयूडीसी इत्यादि की सुविधा स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर पर भी उपलब्ध है जिसका लोक उपयोग कर सकते हैं।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने से अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकगे। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा आगामी 20 मार्च तक चलेगा। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद यासीन, आईसीडीएस के पदाधिकारी एवं दर्जनों की संख्या में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, एवं जीविका दीदी मौजूद थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


