स्व-गणना में हर व्यक्ति को पूरी गंभीरता से सहभागी होने की जरूरत

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों ने विभिन्न जगहों पर किया लोगों को जागरूक, डीएम ने बताया कि भारत की जनगणना व्यापक राष्ट्रहित से जुड़ा एक व्यापक कार्यक्रम है, जिसमें हर जिम्मेदार नागरिक को...

स्व-गणना में हर व्यक्ति को पूरी गंभीरता से सहभागी होने की जरूरत

प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों ने विभिन्न जगहों पर किया लोगों को जागरूक जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पांडेय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में अपने आवास का स्व-गणना कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। डीएम ने बताया कि भारत की जनगणना व्यापक राष्ट्रहित से जुड़ा एक व्यापक कार्यक्रम है, जिसमें हर जिम्मेदार नागरिक को पूरी गंभीरता से सहभागी होने की जरूरत है। डीएम ने स्व-गणना के क्रम में बताया कि प्रथम चरण की गणना प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी प्रथम चरण में स्व-गणना का कार्य प्रारम्भ है, जो 17 अप्रैल से 01 मई तक चलेगा, इसके अतिरिक्त प्रथम चरण में ही प्रगणक घर-घर जाकर मकान का सूचीकरण दो से 31 मई तक करेंगे।

इसमें कुल 33 कॉलमों को लोगों को स्वयं सही-सही जानकारी भरनी है। डीएम के अलावा सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए आम लोगों को स्व-गणना की जानकारी दी। इसी परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम के डायरेक्टर डॉ. सुदर्शन कुमार ने स्थानीय एसएस कॉलेज के छात्रों को जनगणना को ले स्व- गणना की जानकारी साझा कर उन्हें ऐसा करने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने भी अपने अपने प्रखंडों में तथा सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के क्षेत्र भ्रमण कर आम लोगों को जनगणना के प्रथम चरण के गणना की पूरी प्रक्रिया की सुलभ जानकारी दी। इधर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राजीव कुमार ने भी जनगणना को ले अपने मकान की स्व-गणना की प्रक्रिया को पूरी की। जिला जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि अनुभाग 1 में पोर्टल में प्रवेश एवं प्रारंभिक पंजीकरण की शुरूआत के साथ सबसे पहले पोर्टल में प्रवेश एवं लॉग-इन पर जाएं, अपने राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का चयन करें और कैप्चा कोड दर्ज करें। उसके बाद परिवार के पंजीकरण के तहत परिवार के मुखिया का नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर ई-मेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करें। परिवार के मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकेगा। प्रत्येक परिवार के लिए केवल एक मोबाइल नंबर का उपयोग किया जा सकता है। एक बार पंजीकृत होने के बाद वहीं मोबाइल नंबर किसी अन्य परिवार के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। भाषा चयन एवं ओटीपी सत्यापन के तहत अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।चयनित भाषा को बाद में बदला नहीं जा सकता। उसके बाद मानचित्र पर अपने निवास स्थान को चिन्हित करें। अपने जिले का चयन करें, पिन कोड दर्ज करे गांव/नगर/स्थानीय क्षेत्र (लोकैलिटी) की जानकारी भरें। मानचित्र पर लाल मार्कर को खींचकर अपने आवासीय भवन के सटीक स्थान पर स्थापित करें तथा स्थान की पुष्टि करें। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रश्नावली भरें। प्रश्नों को समझने में सहायता के लिए टूलटिप्स उपलब्ध है, जिसमें अक्सर पूछे जाने वाले पश्न तथा आवश्यक सूचना उपलब्ध है। फोटो- 28 अप्रैल जेहाना- 16 कैप्शन- शहर स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार स्व गणना करती डीएम अलंकृता पांडे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।