Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsAwareness Campaign Against Child Marriage Launched in Jehanabad
बाल विवाह मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

बाल विवाह मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

संक्षेप:

जहानाबाद , निज प्रतिनिधि।प्राधिकार सचिव ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक प्रखंडों में आवश्यकता अनुसार अधिकार मित्रों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी यह अभियान संयुक्त रूप से राज्य एवं...

Jan 15, 2026 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

जहानाबाद , निज प्रतिनिधि। बाल विवाह निषेध को लेकर जागरूकता योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजीत कुमार की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता एवं अधिकार मित्रों की बैठक आयोजित की गई। इस 100 दिवसीय महा अभियान से संबंधित जानकारी एवं कार्यों का प्रशिक्षण मुख्य लीगल एड डिफेंस काउंसिल अजीत कुमार, उप मुख्य लीगल एड डिफेंस काउंसिल राजीव कुमार, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल बैजनाथ शरण, नंदकिशोर शर्मा एवं अरविंद कुमार सिंह द्वारा सभी को दिया गया। प्राधिकार सचिव ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक प्रखंडों में आवश्यकता अनुसार अधिकार मित्रों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी यह अभियान संयुक्त रूप से राज्य एवं राष्ट्रीय प्राधिकार अंतर्गत संचालित है।

जिसका मुख उद्देश्य बाल विवाह मिटाना है। सभी प्रखंडों में 100 दिनों तक लगातार 8 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में अधिकार मित्र को अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह से संबंधित मामले को चिन्हित कर प्राधिकार को जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकार मित्रों को निर्देश दिया गया कि वे ग्रामीण और शहरी इलाकों में लगातार जनजागरण अभियान आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलाएं। स्कूल, पंचायत और समुदाय स्तर पर बाल विवाह खिलाफ कानून की जानकारी दें। बाल विवाह के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने, पीड़ितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भी संकल्प दिलाया गया। साथ ही यह भी बतलाया गया कि बाल विवाह की किसी भी सूचना को समय रहते प्रशासन तक पहुंचाएं ताकि तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आम जनों की सुविधा हेतु टोल फ्री 1098 एवं 15 100 भी जारी किया गया है। जिस पर वे सीधे अपनी बातों से प्राधिकार को अवगत करा सकते हैं। इस कार्यक्रम में जहानाबाद एवं अरवल जिले के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता एवं अधिकार मित्र उपस्थित थे। फोटो- 15 जनवरी जेहाना- 12 कैप्शन- शहर स्थित कोर्ट परिसर में गुरुवार को बाल विवाह निषेध को लेकर जागरूकता योजना को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए आयोजित कार्यशाला में उपस्थित महिलाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;