Jahanabad News: एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने वाले गिरोह के दो जालसाज गिरफ्तार, एक फरार
Jahanabad News: एक कार, चार एटीएम कार्ड व दो मोबाइल फोन जब्त, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में संचालित एटीएम केंद्र में जालसाजी व धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलकर रुपए की निकासी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार...

Jahanabad News: एक कार, चार एटीएम कार्ड व दो मोबाइल फोन जब्त गया जिला के खिजरसराय थाना क्षेत्र के हैं दोनों निवासी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में संचालित एटीएम केंद्र में जालसाजी व धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलकर रुपए की निकासी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी मखदुमपुर के निचली रोड में संचालित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास हुई। एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार दोनों आरोपित गया जिला के खिजरसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पकड़े गए लोगों में एक राजेश कुमार खिजरसराय के महाराज विगहा और दूसरा अविनाश सिंह उतरामा गांव के निवासी हैं। फरार हुए तीसरे व्यक्ति को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय है। मंगलवार को एसपी कोटा किरण कुमार के हवाले से यह जानकारी दी गई।
पुलिस की कार्रवाई
खबर के अनुसार मखदुमपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि निचली रोड में पंजाब नेशनल बैंक के पास धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलकर उससे रुपए निकासी करने वाला गिरोह सक्रिय है। त्वरित कार्रवाई के तहत पुलिस कर्मियों की टीम जब वहां पहुंची तो पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति फरार हो गया। बलेनो कार से भागने की कोशिश कर रहे उक्त दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने धर दबोचा। सर्च करने पर इन दोनों के पास से चार एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और उनके कार को जब्त कर थाना लाया गया। इस संबंध में मखदुमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।
जालसाज गिरोह की जांच
जहानाबाद शहर समेत जिले के विभिन्न प्रखंड के बाजारों में ऐसे ही जालसाज गिरोह ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर जालसाज गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिल सकती है。


