Jahanabad News: अर्धवार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत,...

अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित
Jahanabad News:
रतनी, निज संवाददाता आर्यन पब्लिक स्कूल में सोमवार को अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने, समय का सदुपयोग करने तथा अपने शैक्षणिक स्तर में और अधिक सुधार लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त कराना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य बॉबी कुमारी, प्रशासक रवि शंकर ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि भविष्य में विद्यालय के विद्यार्थी और भी बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की गई। साथ ही, जिन विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, उन्हें निराश न होकर अपनी कमियों को दूर करने और आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। फोटो- 12 अक्टूबर जेहाना- 02 कैप्शन- रतनी प्रखंड के आर्यन पब्लिक स्कूल में सोमवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम ग्रहण करते छात्र-छात्राएं व अभिभावक।


