Jahanabad News: सोलर मेला शुरू, 3 किलोवाट के पैनल पर 98 हजार तक सब्सिडी
Jahanabad News: 14 अक्टूबर तक इंडोर स्टेडियम में लगेगा सोलर मेला, प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए इंडोर स्टेडियम में 12 से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय सोलर मेले का आयोजन किया गया है।

सोलर मेले में आवेदन और सब्सिडी की सुविधा
Jahanabad News:
14 अक्टूबर तक इंडोर स्टेडियम में लगेगा सोलर मेला आवेदन से बैंक ऋण और वेंडर चयन तक की मिलेगी सुविधा अरवल, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए इंडोर स्टेडियम में 12 से 14 अक्टूबर तक तीन दिवसीय सोलर मेले का आयोजन किया गया है। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर आयोजित मेले में उपभोक्ताओं को आवेदन, सब्सिडी, बैंक ऋण और पंजीकृत वेंडर के चयन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। मेले में दी गई जानकारी के अनुसार, तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल पर केंद्र सरकार से 78 हजार और बिहार सरकार से 20 हजार तक की सब्सिडी मिल सकती है। इस तरह पात्र उपभोक्ताओं को कुल 98 हजार तक अनुदान मिलेगा। तीन किलोवाट के पैनल की अनुमानित लागत 2.10 लाख होने पर सब्सिडी के बाद उपभोक्ता का खर्च लगभग 1.12 लाख रह सकता है। तीन किलोवाट के सोलर पैनल से अनुकूल मौसम में प्रतिमाह लगभग 360 से 450 यूनिट बिजली का उत्पादन संभव है। घरेलू खपत और बिजली दरों के अनुसार प्रतिमाह 2500 से 3000 तक की संभावित बचत हो सकती है। नेट मीटरिंग के जरिए अतिरिक्त बिजली का लाभ भी नियमानुसार मिल सकता है। आधार कार्ड और बिजली बिल लेकर पहुंचें मेले में बैंक ऋण, तकनीकी जानकारी और वेंडर चयन के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इच्छुक उपभोक्ता आधार कार्ड, नवीनतम बिजली बिल और सक्रिय मोबाइल नंबर के साथ 14 अक्टूबर तक इंडोर स्टेडियम पहुंच सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने लोगों से सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च कम करने और स्वच्छ एवं हरित अरवल के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। फोटो- 12 अक्टूबर अरवल- 07 कैप्शन- अरवल स्थित इंडोर स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सोलर मेला में उपस्थित डीएम अमृषा बैंस व डीडीसी शैलेश कुमार।

