
दुकान के काउंटर से चोरी करते एक व्यक्ति धराया
पूछताछ में पुलिस को मिले कई अहम सुराग , सूचना पर तत्काल सदर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ पहुंचकर कर आरोपित व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना ले गए।
पूछताछ में पुलिस को मिले कई अहम सुराग अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को रेडीमेड दुकान के काउंटर से रुपये चोरी करते हुए एक चोर को दुकानदारों ने पकड़ लिया और इसकी जानकारी सदर थाने को दी गई। सूचना पर तत्काल सदर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ पहुंचकर कर आरोपित व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना ले गए। मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद- अरवल मुख्य मार्ग में सब्जी मंडी के समीप शाहनवाज रेडीमेड दुकान से एक व्यक्ति के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। उसके बाद अगल-बगल के दुकानदारों ने चोरी करते हुए देख लिया। जैसे ही वह सामान लेकर भागने का प्रयास किया दुकानदारों के द्वारा पीछा कर पकड़ लिया।
उसके बाद भीड़ के द्वारा चोर को पीटने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस के तत्परता के कारण चोर की जान बच गयी। अगर पुलिस समय पर वहां नहीं पहुंचती तो जुटी भीड़ चोर को पीटते- पीटते अधमरा कर सकते थे। दुकान के प्रोपराइटर शाहनवाज ने बताया कि दुकान खोलकर जैसे ही हम बाहर निकले तो चोर ने दुकान में घुस गए और काउंटर में रखे पैसा चुरा लिया। इसके बाद हल्ला करने पर दुकान से निकलकर चोर भागने का प्रयास किया। लेकिन दुकानदारों के द्वारा पकड़ लिया गया। इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अपना नाम रोहित कुमार और आरा जिले के करवासीन गांव का रहने वाला बता रहा है। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति से कई अहम सुराग मिले हैं। इस सुराग के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा आगे की कारवाई की जा रही है। फोटो- 11 दिसंबर अरवल- 05 कैप्शन- अरवल सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को रेडीमेड दुकान के काउंटर से रुपये चोरी करते पकड़ाया युवक को ले जाती पुलिस।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




