Jahanabad News: संत रविदास जयंती पर अरवल में पंचायत से टोला स्तर तक होंगे विविध आयोजन

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधिसंत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर अरवल जिले में पंचायत और टोला स्तर तक कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। , संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर अरवल जिले में...

Jahanabad News: संत रविदास जयंती पर अरवल में पंचायत से टोला स्तर तक होंगे विविध आयोजन

Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर अरवल जिले में पंचायत और टोला स्तर तक कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई तैयारियों की समीक्षा के बाद, जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने सभी संबंधित अधिकारियों को ससमय बेहतर समन्वय के साथ तैयारियां पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए हैं। ​जयंती समारोह के तहत 18 से 20 अगस्त तक जिला एवं पंचायत स्तर पर कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी होगी। वहीं, 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को सभी टोलों में 'संत रविदास शिविर' आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों के माध्यम से राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सरकारी सेवाएं 'ऑन-द-स्पॉट' उपलब्ध कराई जाएंगी। ​संत रविदास के विचारों व सामाजिक समरसता का संदेश युवाओं तक पहुंचाने के लिए स्कूलों में खेल, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। साथ ही प्रचार-प्रसार हेतु आईईसी वैन चलाई जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जन-कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ देने का निर्देश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: संत रविदास जयंती पर अरवल में पंचायत से टोला स्तर तक होंगे विविध आयोजन