ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादªजहानाबाद : स्वरोजगार के लिए महिलाओं की मदद करेगा प्रशासन

ªजहानाबाद : स्वरोजगार के लिए महिलाओं की मदद करेगा प्रशासन

घर में सत्तू बनाकर प्रतिदिन तीन से चार सौ रुपए कमा सकती हैं महिलाएं

ªजहानाबाद : स्वरोजगार के लिए महिलाओं की मदद करेगा प्रशासन
हिन्दुस्तान टीम,जहानाबादThu, 10 May 2018 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर भवन में स्वरोजगार की ट्रेनिंग करने वाली महिलाओं को गुरुवार को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। नाबार्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएम सतीश कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को जांता से सत्तू बनाने की ट्रेनिंग देकर नाबार्ड ने बेहतर कार्य किया है। ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली महिलाएं अपने घर में जांता गाड़कर और उस पर सत्तू पीसकर प्रतिदिन तीन से चार सौ रुपया कमा सकती हैं। उन्होंने अंडा उत्पादन पर भी जोर दिया और कहा कि हैचरी के कारोबार से भी महिलाएं घर बैठे चार पैसा कमा सकती हैं। उन्होंने जीविका के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्वरोजगार की दिशा में शीघ्र पहल करें। नेवना, आजाद नगर, कोनिका और मदन सिंह का टोला आदि गांवों की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने को कहा गया। डीएम ने यह भी कहा कि स्वरोजगार कार्यक्रम में अगर कहीं बाधा आ रही है तो जिला प्रशासन इसे दूर करेगा। उन्होंने कहा कि जीविका द्वारा महिलाओं को चना और जांता मुहैया कराया जाएगा। महिलाएं चने को भून कर घर में सत्तू तैयार करेंगी। तैयार सत्तू को जीविका के माध्यम से बेचा जाएगा। महिलाओं को पारिश्रमिक दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने 150 प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिया। मौके पर नाबार्ड के डीडीएम पंकज कुमार, किसलय कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी कृष्णा राम, एलडीएम प्रभाष चंद्रा, डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद, सदर प्रखंड के बीडीओ अरविंद कुमार सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें