
एएनआर एजुकेशनल ग्रुप के सभी विद्यालयों में परीक्षा परिणाम जारी
जहानाबाद, निज संवाददाता।सभी बच्चों के अभिभावक आकर अपने-अपने बच्चों का परीक्षा परिणाम प्राप्त किए । इस मौके पर ए.एन.आर एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक निर्मला शर्मा ने कहा कि ए.एन.आर एजुकेशनल ग्रुप के सभी...
जहानाबाद, निज संवाददाता। एएनआर एजुकेशनल ग्रुप के सभी शाखाओं में ए.एन.आर पब्लिक स्कूल हाजीपुर, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल मखदुमपुर, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल शकूराबाद, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल पुरानी बिजली कॉलोनी, निरंजना ज्ञान निकेतन जहानाबाद में पीरियोडिक परीक्षा-3 का परीक्षा परिणाम वितरण के मौके पर पीटीएम का आयोजन भी किया गया। सभी बच्चों के अभिभावक आकर अपने-अपने बच्चों का परीक्षा परिणाम प्राप्त किए । इस मौके पर ए.एन.आर एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक निर्मला शर्मा ने कहा कि ए.एन.आर एजुकेशनल ग्रुप के सभी शाखों के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर शिक्षक कार्य कर रहे हैं। आज का परीक्षा परिणाम निश्चित तौर पर बच्चों को उत्साहित करेगी तो वहीं अभिभावकों से बातचीत में कई बातों का पता चला जिससे बच्चों में आगे सुधार लाने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल मखदुमपुर के चेयरमैन संतोष शर्मा ने कहा कि बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ समय-समय पर परीक्षा की आवश्यकता होती है जिसके मध्यनजर फर्स्ट पीरियोडिक परीक्षा, सेकंड पीरियोडिक परीक्षा, अर्धवार्षिक परीक्षा, थर्ड पीरियोडिक परीक्षा, फोर्थ पीरियोडिक परीक्षा और फाइनल परीक्षा के रूप में आयोजन कराया जाता है, ताकि बच्चों की सही विकास का पता चल सके। फोटो- 11 दिसंबर जेहाना- 18 कैप्शन- मखदुमपुर स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में गुरुवार को छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम वितरण करते शिक्षाकर्मी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


