Jahanabad News: जीविका दीदियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर
Jahanabad News: महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित, सदर प्रखंड के नौरू में महासागर जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई।

Jahanabad News: महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के नौरू में महासागर जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका विनय कुमार सिंह एवं समिति की अध्यक्ष रीता देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का विवरण
वार्षिक आम सभा में समिति के वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वर्तमान में महासागर संकुल संघ के अंतर्गत अमैन, गोनवां, मंदिल, नौर एवं पंडुई सहित कुल 05 पंचायतों के 33 राजस्व ग्रामों में 46 ग्राम संगठनों एवं 786 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जीविका दीदियां कार्य कर रही हैं। उप विकास आयुक्त ने जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि समृद्ध बिहार एवं विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जीविका दीदियों को सरकार एवं जिला प्रशासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा प्रत्येक दीदी को किसी न किसी रोजगारपरक गतिविधि से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
स्थायी संगठन की मजबूती
जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने स्वयं सहायता समूह एवं संकुल संघ के पंचसूत्र के नियमित पालन, वित्तीय अनुशासन एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से संस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जीविका के प्रबंधक मनोज कुमार गिरि, प्रशिक्षण अधिकारी अजय कुमार सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अर्चना कुमारी सहित समिति से जुड़ी बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जीविका दीदियों की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साह देखने को मिला।


