Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsAngry Crowd Blocks NH 139 After Fatal Truck Accident in Arwal
एनएच पर ट्रक के धक्के से युवक की मौत

एनएच पर ट्रक के धक्के से युवक की मौत

संक्षेप:

शुक्रवार की रात एनएच 139 पर हसनपुर के समीप एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छोटू कुमार ओझा के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 139 को जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने दो घंटे बाद हटाया।

Dec 05, 2025 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच को किया जाम, पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम हटाने की कर रही कोशिश एनएच 139 पर हसनपुर के समीप शुक्रवार की रात करीब साढ़े सात बजे हुई घटना अरवल, निज संवाददाता। एनएच 139 पर पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग में हसनपुर के समीप शुक्रवार की रात करीब साढ़े सात बजे ट्रक बाइक सवार को रौंद दिया जिससे बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक छोटू कुमार ओझा बिगहा गांव का रहने वाला बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान से काम कर अपने घर वापस जाने के दौरान ट्रक के द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 139 को जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जाम की सूचना पर ट्राफिक डीएसपी पवन कुमार, साइबर डीएसपी मोहम्मद मुनशीर आलम, बीडीओ कुमारी सुषमा मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह से जाम को हटाया। इसके बाद एनएच पर आवाजाही शुरू हो सकी। इस दौरान साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक करीब दो घंटे एनएच पर जाम लगा रहा। जिसके कारण पटना और औरंगाबाद की ओर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। बाद में सदर थाने की पुलिस घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया जहां पर कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक कर चार भाई हैं। छोटू कुमार बनिया विगहा में मोटरसाइकिल बनाने का दुकान चलाता है उसी दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के तीन बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजन के रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थानाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने बताया कि मृतक के शव को घटना स्थल से उठाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है एवं इस मामले में मृतक के परिजन के बयान पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फोटो- 05 दिसंबर अरवल- 23 कैप्शन- अरवल एनएच 139 पर शुक्रवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद लगी वाहनों की कतार। फोटो- 05 दिसंबर अरवल- 24 कैप्शन- अरवल एनएच 139 पर हसनपुर के समीप हुई सड़क दुर्र्घटना में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार युवक की मौत के बाद लगी भीड़।