अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन
अरवल, निज संवाददाता।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

अरवल, निज संवाददाता। भारत रत्न भीमराव राव अम्बेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री संजीव कुमार ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समरसता और समानता स्थापित की जा सकती है।
वहीं दूसरी ओर जिला जदयू कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनंत वर्मा की अध्यक्षता में अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। फोटो- 14 अप्रैल अरवल- 05 कैप्शन- अरवल स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


