रतनी सीओ के खिलाफ जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

गलत ढंग से जमाबंदी कायम करने एवं नियम के विरुद्ध राजस्व कार्य करने का आरोप, गलत ढंग से जमाबंदी कायम करने एवं नियम के विरुद्ध राजस्व कार्य करने का आरोप

रतनी सीओ के खिलाफ जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन

गलत ढंग से जमाबंदी कायम करने एवं नियम के विरुद्ध राजस्व कार्य करने का आरोप पति के खाते में पैसा लेने का भी लगाया गया है आरोप जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजस्व कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप में रतनी अंचल के अंचलाधिकारी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। विभाग के द्वारा हाल ही में एक वेतन वृद्धि पर रोक लगाए जाने के दंड के बाद पुन: दूसरे मामले में अंचलाधिकारी उलझती नजर आ रही हैं।

जांच कमेटी का गठन

गौरव गोदिल नामक एक शख्स की शिकायत पर डीएम अलंकृता पांडेय ने जांच के लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है। गौरव गोदिल ने अंचलाधिकारी के खिलाफ अवैध रूप से जमाबंदी कायम करने एवं विभागीय प्रावधानों के विरुद्ध कई कार्य करने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायतों के समर्थन में साक्ष्य भी उपलब्ध कराया है।

विवादों में अंचल अधिकारी

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व एक राजस्व कर्मचारी का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह आरोप लगा रहा है कि उसका डोंगल उससे ले लिया गया है। सीओ के द्वारा उसके डोंगल का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने रांची में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते का स्टेटमेंट भी उपलब्ध कराया है। यह खाता उनके पति का बताया जा रहा है, जिसमें रतनी अंचल क्षेत्र के एक आदमी ने बार बार पैसा जमा किया है। विदित हो कि उसके पूर्व में भी अंचल अधिकारी विवादों में घिरी रही हैं। हड़ताल अवधि में भी उनके डोंगल का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, एसडीएम के द्वारा हड़ताल अवधि में सीओ के द्वारा किए गए कार्य को रद्द करा दिया गया था। सीओ के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। कमेटी में जिला राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी एवं डीसीएलआर को सदस्य बनाया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रतनी अंचल के अंचलाधिकारी पर क्या आरोप हैं?
रतनी अंचल के अंचलाधिकारी पर गलत ढंग से जमाबंदी कायम करने एवं नियम के विरुद्ध राजस्व कार्य करने का आरोप है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।