धोबी महासभा की बैठक आयोजित, प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन

Apr 05, 2026 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

करपी, निज संवाददाता।बैठक के दौरान संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया।

धोबी महासभा की बैठक आयोजित, प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन

करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में रविवार को अखिल भारतीय धोबी महासभा की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय रजक ने की। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें सुनील कुमार रजक को प्रखंड अध्यक्ष, इंद्रजीत रजक को सचिव तथा गिरजानंद रजक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन को गांव-गांव तक विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके और समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जा सके।

उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुकेश भारती, दीनानाथ रजक, वैद्यनाथ रजक तथा मुन्ना रजक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की समस्याओं एवं उनके समाधान पर प्रकाश डाला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।