मोटे अनाज की खेती एवं उससे बने उत्पाद के किसान तनुजा हुईं सम्मानित
अरवल, निज प्रतिनिधि।आत्मा द्वारा संयुक्त कृषि भवन, अरवल के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी के अंतिम दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी रणजीत कुमार झा के द्वारा की गई।

अरवल, निज प्रतिनिधि। आत्मा द्वारा संयुक्त कृषि भवन, अरवल के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी के अंतिम दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी रणजीत कुमार झा के द्वारा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा खेती-बारी विषय पर तकनीकी जानकारी दी गई। उप परियोजना निदेशक आत्मा अजीत कुमार पासवान द्वारा कृषकों को आत्मा से नई तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त कर फसल उत्पादन एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी राहुल रंजन द्वारा उद्यान द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी द्वारा गरमा मौसम में बीज वितरण एवं बिहार कृषि ऐप के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में किसानों के अतिरिक्त कृषि विभाग के प्रसार कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में मोटे अनाज की खेती एवं उससे बने उत्पाद के लिए तनुजा कुमारी को प्रथम, रामविनय प्रकाश दास को मशरूम उत्पादन एवं उससे बने उत्पादन के लिए द्वितीय तथा मनोज कुमार सिंह को अरारोट की खेती के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य प्रदर्श लगाने वाले कृषकों को प्रशस्ति-पत्र एवं संतावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फोटो- 28 फरवरी अरवल- 09 कैप्शन- अरवल संयुक्त कृर्षि भवन में शनिवार को आयोजित किसान मेला सह प्रदर्शनी में किसानों को जानकारी देते वैज्ञानिक। फोटो- 28 फरवरी अरवल- 09 कैप्शन- अरवल संयुक्त कृर्षि भवन में शनिवार को आयोजित किसान मेला सह प्रदर्शनी में उपस्थित किसान व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


