Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsAgriculture Department Reviews Schemes Orders Construction of Permanent Granaries for Farmers in Arwal
निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

संक्षेप:

सभी अधिकारी अपने- अपने क्षेत्र के उर्वरक दुकानों की जांच करें , संयुक्त कृषि कार्यालय के सभागार में जिला कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार झा की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक हुई।

Dec 03, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

सभी अधिकारी अपने- अपने क्षेत्र के उर्वरक दुकानों की जांच करें पक्का खलिहान निर्माण के लिए 8 किसानों को दिया गया वर्क आर्डर अरवल, निज संवाददाता। संयुक्त कृषि कार्यालय के सभागार में जिला कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार झा की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में कृषि विभाग के द्वारा किसानों के हित में चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षा की गयी। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी कृषि विभाग के पदाधिकारी कृषि समन्वयक को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को सभी योजना का लाभ दिलवाएं एवं इसके बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के सभी अधिकारी अपने- अपने क्षेत्र के उर्वरक दुकानों में छापेमारी कर पूरी तरह से जांच करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसानों को सरकार के द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थी का ई केवाईसी करना सुनिश्चित कराएं। कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी कृषि समन्वय किसान सलाहकार अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को हर योजना के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि रबी फसल अच्छादन की रिपोर्ट बिहान ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि जिले में पक्का खलिहान निर्माण के लिए 8 किसानों को वर्क आर्डर दिया गया है जिसे निर्धारित समय में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें साथ ही वर्मी पीठ के लिए भी कार्य आदेश दिया गया है उसे भी पूर्ण कराएं। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि 5 दिसंबर को जिले के सभी प्रखंड में विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मिट्टी जांच के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के किसान अपने-अपने प्रखंड में कार्यशाला में शामिल होकर अपना खेत के मिट्टी जांच कराएं। बैठक में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुमारी संजू लता, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी एवं कृषि विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे। फोटो- 03 दिसंबर अरवल- 22 कैप्शन- अरवल स्थित संयुक्त कृर्षि कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में उपस्थित जिला कृर्षि पदाधिकारी रंजीत कुमार झा व अन्य।