शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज के खिलाफ माले नेताओं ने सीएम का फूंका पुतला
जहानाबाद, निज संवाददाता। नेताओं ने कहा कि शांति पूर्ण प्रदर्शन कर नौकरी मांगने वाले बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस के द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें दर्जनों बेरोजगार नौजवान घायल हुए।

जहानाबाद, निज संवाददाता। शिक्षक बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवकों पर लाठी चार्ज के खिलाफ माले, इंकलाबी नौजवान सभा और आईसा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। नेताओं ने कहा कि शांति पूर्ण प्रदर्शन कर नौकरी मांगने वाले बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस के द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें दर्जनों बेरोजगार नौजवान घायल हुए। कुछ नौजवानों के हाथ पैर टूटे तथा गंभीर चोटें आई। साथ ही लड़कियों को भी बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना की भाकपा माले, इंकलावी नौजवान सभा तथा आइसा ने कड़ी निंदा की है तथा दोषी पुलिस पर कार्रवाई एवं घायलों को संमुचित इलाज तथा गिरफ्तार छात्रों को वेशर्त रिहा की मांग की।
मुख्यमंत्री का पुतला दहन शहर स्थित काको मोड़ पर किया गया। पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा तथा जयू की सरकार निरंकुश हो गई है। नौकरी देने के बजाय पुलिस लाठियां चला रही है। आगे नेताओं ने कहा कि देश के भीतर शैक्षणिक संस्थानों में उन्माद फैलाया जा रहा है। उच्च शिक्षा में सीट कटौती व फीस वृद्धि किया जा रहा है। कैंपस में सांप्रदायिक हमला को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। नेताओ ने टीआरई 4 शिक्षक की बहाली जल्द से जल्द प्रकाशित कर बहाल करने की मांग की। सभा को संबोधित करने वालों में भाकपा माले राज्य के कमिटी सदस्य रविंद्र यादव, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक डॉक्टर धनंजय कुमार, जोगिंदर यादव, वितन मांज्ञी, विनोद कुमार भारती, अरुण बिंद, प्रभात कुमार, उदय पासवान, सतीश चौधरी, नीतीश कुमार, मिठ्ठू विश्वकर्मा, विजय कुमार बिंद, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे। फोटो- 10 मई जेहाना- 20 कैप्शन- शहर के काको मोड़ के समीप मांगों को लेकर रविवार को प्रदर्शन करते माले नेता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


