मोहर्रम को शांति के साथ मनाएं
मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति के बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते...

मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति के बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आग्रह किया कि मोहर्रम का पर्व त्याग और प्रेम का प्रतीक है। पर्व को इसी भाव से मनाने की जरूरत है। जुलूस समय के अनुसार निकले और संपन्न करें। जुलूस के दौरान किसी तरह की आपत्तिजनक संगीत ना बजाया जाए। तेज ध्वनी वाले वाद्य यंत्र डीजे आदि का प्रयोग न करें। सभी अखाड़ा लाइसेंस लेकर जुलूस निकाले और बताए गए नियम का पालन करें।
अगर किसी तरह की सुविधा हो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


