Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsA fine of 76 thousand rupees was recovered during the checking campaign

चेकिंग अभियान में 76 हजार रुपये जुर्माने की हुई वसूली
संक्षेप:
जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में कई वाहन मालिक और चालक पकड़े...
Jul 31, 2024 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
चेकिंग अभियान में 76 हजार रुपये जुर्माने की हुई वसूली
जहानाबाद। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में कई वाहन मालिक और चालक पकड़े गए। उनसे बतौर जुर्माने के रूप में 76 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। एसपी के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में ज्यादातर बिना हेलमेट पहनकर बाइक सवार थे। जुर्माने की राशि लेने के बाद उन्हें आगे से हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने की नसीहत दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




