विचित्र बीमारी से ग्रसित बच्चा इलाज के लिए आईजीआईएमएस रेफर
करपी, निज संवाददाता। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार ने बताया कि अंकज कुमार का जन्म 2 फरवरी 2017 को हुआ था तथा शुरुआती पांच वर्षों तक वह पूरी तरह स्वस्थ था। लेकिन जुलाई 2024 से उसके बाएं...

करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भुवापुर गांव निवासी 9 वर्षीय बालक अंकज कुमार को गंभीर एवं विचित्र बीमारी से ग्रसित होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी से पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया। बच्चे की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आरबीएसके टीम की निगरानी में एंबुलेंस से पटना रेफर किया।
चिकित्सकों का कहना
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार ने बताया कि अंकज कुमार का जन्म 2 फरवरी 2017 को हुआ था तथा शुरुआती पांच वर्षों तक वह पूरी तरह स्वस्थ था। लेकिन जुलाई 2024 से उसके बाएं पैर एवं शरीर के अंगों में लगातार दर्द की शिकायत शुरू हुई। परिजनों द्वारा स्थानीय स्तर पर कई जगह इलाज कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। समय बीतने के साथ बच्चे की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे बच्चे की दोनों आंखों की रोशनी समाप्त हो गई तथा वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गया। वर्तमान में बच्चा केवल बोल पा रहा है।
भविष्य के लिए उम्मीद
बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में चिकित्सकों द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया तथा बेहतर जांच एवं विशेष इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। डॉ. शशिकांत कुमार ने बताया कि बच्चे की बीमारी की विस्तृत जांच आईजीआईएमएस में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी। समय पर समुचित उपचार मिलने पर बच्चे के स्वस्थ होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान आरबीएसके टीम के सदस्य एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। फोटो- 27 मई अरवल- 04 कैप्शन- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करपी से बुधवार को विचित्र बीमारी से ग्रसित बच्चा को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में एम्बुलेंस भेजते चिकित्सक।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


