हजरत मखदूम शाह शमसुद्दीन रहमतुल्लाह का 639 वीं उर्स पर मांगी गई दुआ

Mar 02, 2026 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

रात में आयोजित मेले में बच्चों ने लजीत व्यंजनों का उठाया लुत्फ, हजरत मखदूम शाह शमसुद्दीन रहमतुल्लाह का 639 वीं वार्षिक उर्स रविवार की रात संपन्न हो गया।

हजरत मखदूम शाह शमसुद्दीन रहमतुल्लाह का 639 वीं  उर्स पर मांगी गई दुआ

रात में आयोजित मेले में बच्चों ने लजीत व्यंजनों का उठाया लुत्फ नगर परिषद के द्वारा उर्स में आए लोगों के लिए शौचालय एवं पेयजल की कराई गई थी व्यवस्था अरवल, निज संवाददाता। हजरत मखदूम शाह शमसुद्दीन रहमतुल्लाह का 639 वीं वार्षिक उर्स रविवार की रात संपन्न हो गया। दोनों समुदाय के लोग उर्स में पहुंच कर अपनी-अपनी मुराद के लिए दुआ मांगी। जब की खनकाह में मुख्य मुस्लिम धर्मगुरु शाह कैसर अनवर के नेतृत्व में राज्य एवं देश में खुशहाली तरक्की अमन की सामूहिक दुआ किया गया। बच्चे एवं युवक ने विभिन्न प्रकार के झूले का आनंद लिया। वही उत्तर प्रदेश से आए में विभिन्न होटल एवं फास्ट फूड एवं मुरादाबाद एवं कोलकाता हैदराबादी बिरयानी के लजीज खाने का बच्चे युवक बुजुर्ग ने खा कर लुत्फ उठाया।

नगर परिषद के द्वारा उर्स में आए लोगों के लिए शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था कराई गई थी। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। अधिक संख्या में पुलिस एवं महिला पुलिस को तैनात किया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता मो मेराज आलम मो सैफ उर्फ मो साजिद आलम ,मो मिंटो के द्वारा उर्स आए लोगों के लिए इफ़्तार एवं पानी की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराया था। 639 वीं वार्षिक उर्स मेला में हजरत मखदूम शाह शमसुद्दीन रहमतुल्लाह आले के 639 वर्ष पुराना सिलेबस मुख्य मुस्लिम धर्म गुरु शाह कैसर अनवर पहनकर, और इबादत की सामग्री शाह मुमताज अहमद एवं शाह इमरान अहमद हाथों में लेकर हजरत मखदूम शाह शमसुद्दीन रहमतुल्ला के मजार पर पहुंचकर दुआ करके उर्स मेला का समापन किया। फोटो- 02 मार्च अरवल- 06 कैप्शन- अरवल में मखदुम शाह के मजार पर आयोजित उर्स के मौके पर चादरपोशी करते लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।