ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण शिविर का शुभारंभ, 407 पेंशनधारियों ने कराया प्रमाणीकरण
32 हजार पेंशनधारियों ने अब तक नहीं कराया जीवन प्रमाणीकरण , समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 30 अप्रैल से जिले में ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण शिविर का शुभारंभ किया गया है।

32 हजार पेंशनधारियों ने अब तक नहीं कराया जीवन प्रमाणीकरण कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराएं पेंशनधारी जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 30 अप्रैल से जिले में ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण शिविर का शुभारंभ किया गया है।
जीवन प्रमाणीकरण शिविर का शुभारंभ
जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय द्वारा इस संबंध में रोस्टर जारी करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शिविर स्थलों के चयन में यह सुनिश्चित किया गया है कि पेंशनधारियों को अधिकतम सुविधा मिल सके तथा वे आसानी से अपने निकटतम केंद्र तक पहुंच सकें। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएसएस) के वीएलई, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर तैनात कार्यपालक सहायकों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों द्वारा यह महत्वपूर्ण जीवन प्रमाणीकरण का कार्य किया जा रहा है।
जानकारी का प्रचार-प्रसार
वहीं, विकास मित्र एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जा रही है। विकास मित्रों को विशेष रूप से यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे पेंशनधारियों का मोबिलाइजेशन सुनिश्चित करें तथा जिन लाभार्थियों का ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण संभव नहीं हो पा रहा है, उनका भौतिक जीवन प्रमाणीकरण भी कराएं। साथ ही, मृत पेंशनधारियों की पहचान कर उनके डाटा को जिला स्तर से विलोपित करने की प्रक्रिया भी जारी है।
निर्देश और समयसीमा
जिला पदाधिकारी के द्वारा 14 मई 2026 तक जीवन प्रमाणीकरण, भौतिक सत्यापन एवं मृत पेंशनधारियों की पहचान से संबंधित सभी कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया है। पहले दिन पूरे जिले में कुल 407 पेंशनधारियों द्वारा ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण कराया गया। नगर परिषद क्षेत्र, जहानाबाद में सर्वाधिक भागीदारी रही, जहां 80 से अधिक पेंशनधारियों ने प्रमाणीकरण कराया। वहीं, घोसी, काको एवं हुलासगंज प्रखंडों में अपेक्षाकृत कम संख्या में पेंशनधारियों द्वारा प्रमाणीकरण कराया गया।
पेंशन का भुगतान
जिले में लगभग 32,000 ऐसे पेंशनधारी हैं जिन्होंने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। ऐसे पेंशनधारियों को सूचित किया जाता है कि समय सीमा के भीतर प्रमाणीकरण नहीं कराने पर उनकी पेंशन का भुगतान बाधित किया जा सकता है अथवा बंद भी किया जा सकता है। सभी पेंशनधारियों से अनुरोध है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना अपने नजदीकी शिविर स्थल पर पहुंचकर शीघ्र जीवन प्रमाणीकरण कराएं। जिन पेंशनधारियों का आधार नंबर पेंशन डाटा से लिंक नहीं है, वे अपने बैंक खाता विवरण के साथ शिविर में उपस्थित हों, ताकि आधार संख्या को लाभार्थी संख्या से जोड़ा जा सके। फोटो- 30 अप्रैल जेहाना- 22 कैप्शन- शहर में आयोजित जीवन प्रमाणीकरण शिविर में गुरूवार को एक वृद्धा ऑनलाईन करवाने के बाद अपने कागजात को दिखाती।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


