पिंजोरा स्थित शिव मंदिर एवं देवी मंदिर के प्रांगण में किया वृक्षारोपण
काको, निज संवाददाता। इस अभियान के माध्यम से प्रकृति संतुलन बनाए रखने एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।

काको, निज संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को निभाते हुए 253वां रविवासरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन काको प्रखंड के पिंजोरा ग्राम स्थित शिव मंदिर एवं देवी मंदिर के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अभियान के माध्यम से प्रकृति संतुलन बनाए रखने एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से की गई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के सक्रिय सदस्य परमेन्द्र कुमार एवं धनंजय कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का निर्माण है। सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं युवा वर्ग की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे यह अभियान और भी सफल एवं प्रेरणादायक बन गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, शिशुपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार एवं कई ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


