
सोन नदी बेलावं के पास किशोर का शव बरामद
घटना स्थल पर शव को देखने को लेकर लोगों की लगी रही भीड़ ,कलेर प्रखण्ड के बेलावं स्थित सोन नदी में बुधवार की सुबह एक 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ है।
घटना स्थल पर शव को देखने को लेकर लोगों की लगी रही भीड़ औरंगाबाद जिले के मेवा बिगहा का रहने वाला है मृतक किशोर मेहंदीया, एक संवाददाता। कलेर प्रखण्ड के बेलावं स्थित सोन नदी में बुधवार की सुबह एक 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ है। मृतक किशोर की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। वह औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मेवा बिगहा का रहने वाला बताया जाता है। शव मिलने की सूचना के बाद उसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। यह खबर आग की तरह बेलावं एवं अगल बगल के ग्रामों में तेजी से फैल गयी थी।
इस संबंध में बताया जाता है कि गौतम कुमार मंगलवर की सुबह अपने साथियों के साथ अपने ग्राम के सामने सोन नदी में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिसके बाद उसके परिजन दाउदनगर की पुलिस , स्थानीय गोताखोर के साथ साथ एनडीआरएफ की टीम पूरे मंगलवार के दिन खोज बिन कर रही थी। लेकिन गौतम का कोई आता पता नही चल पा रहा था। बुधवार की सुबह बेलावं स्थित सोन नदी में ग्रामीणों ने एक शव को उपलाते हुए देखा जिसकी पहचान गौतम के ही रूप में की गई। जिसके बाद इसके शव को नदी से निकालकर दाउदनगर थाने को सूचना दी गई। सूचना पाकर दाउदनगर की पुलिस एवं उसके परिजन बेलावं पहुंचकर शव को प्राप्त कर लिए थे। फोटो- 22 अक्टूबर अरवल- 05 कैप्शन- अरवल के बेलांव स्थित सोन नदी में किशोर का शव बरामद होने के बाद लगी लोगों की भीड़।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




