जगदेव बाबू शोषित ,वंचित व गरीब गुरबों के मसीहा थे: आरसीपी

Feb 02, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

रतनी, निज संवाददाताइस मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह उर्फ रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जगदेव बाबू शोषित ,वंचित,गरीब गुरबों के मसीहा थे।

जगदेव बाबू शोषित ,वंचित व गरीब गुरबों के मसीहा थे: आरसीपी

रतनी, निज संवाददाता अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 104 जयंती समारोह उनके पैतृक गांव शकूराबाद (कुरहारी )में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। जहां लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह उर्फ रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जगदेव बाबू शोषित ,वंचित,गरीब गुरबों के मसीहा थे। वे जीवन भर शोषण वंचितों के लिए लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री जिला कार्यकारिणी सदस्य शशि भूषण कुमार उर्फ़ गोपाल शर्मा ने कहा कि जगदेव बाबू एक व्यक्ति नहीं विचार थे, वे हमेशा गरीब गुरबों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहे।

वहीं जदयू जिलाध्यक्ष सह जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू को बिहार लेनिन कहा जाता है क्योंकि समाज के गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान और हक के लिए उन्होंने लम्बी लड़ाई लड़ी थी । वे जीवन भर दलितों,पिछड़ों और अकलियतों की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। इस मौके पर जदयू नेता रामभवन सिंह कुशवाहा, जदयू के पूर्व जिला संगठन प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ,पूर्व जदयू जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु , रितेश कुमार पटेल, रतनी उप प्रमुख राजेश्वर प्रसाद , विनोद कुमार दांगी, श्रीकांत शर्मा, संजय कुमार, संजय कुमार के अलावा काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;